Categories

Thursday, September 24, 2020

अहले बैते अतहार ‎رَضِىَ اللہِ تَعَالیٰ عَلَیْھِمْ اَجْمَعِیْن (पार्ट ‎4)

📚फ़र्ज़ उलुम 84
🔖अक़ाइद का बयान पार्ट - 84

             بسم الله الرحمن الرحيم
الصــلوة والسلام عليك يارسول الله ﷺ

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

 🌸अहले बैते अतहार رَضِىَ اللہِ تَعَالیٰ عَلَیْھِمْ اَجْمَعِیْن (पार्ट 4)🌸

🍃सवाल🍂: हुज़ूर ﷺ के कितने साहबज़ादे है?
🍂जवाब🍃: हुज़ूर ﷺ के तीन साहबज़ादे है
🌸(1) हज़रत इब्राहिम رَضِىَ اللهُ تَعَالىٰ عَنْهُ इनकी वालिदा माजिदा हज़रते मारिया ख़ातून हैं।
🌸(2) हज़रत क़ासिम رَضِىَ اللهُ تَعَالىٰ عَنْهُ 
🌸(3) हज़रत अब्दुल्लाह رَضِىَ اللهُ تَعَالىٰ عَنْهُ जिनका लकब तय्यब व ताहिर है, येह दोनों साहबजादे हज़रते ख़दीजातुल कुबरा से हैं।

🍃सवाल🍂: हुज़ूर ﷺ की साहबज़ादियां कितनी है?
🍂जवाब🍃: हुज़ूर नबी करीम ﷺ की चार साहबज़ादियां है और चारों हज़रते ख़दीजातुल कुबरा رَضِىَ اللهُ تَعَالىٰ عَنْھَا से हैं, उनके अस्मा दर्ज ज़ैल हैं: 
🌸(1) हज़रते ज़ैनब رَضِىَ اللهُ تَعَالىٰ عَنْھَا, जो हज़रत क़ासिम से छोटी और बाकी सब औलाद से बड़ी है, इनका निक़ाह मक्का ही में अबुल आस बिन रबिअ से हुआ था जिन्होंने जंगे बद्र के बाद इस्लाम कुबूल किया।
🌸(2) हज़रते रुकय्या رَضِىَ اللهُ تَعَالىٰ عَنْھَا, येह हज़रते ज़ैनब से छोटी है।
🌸(3) हज़रते उम्मे कुलसुम رَضِىَ اللهُ تَعَالىٰ عَنْھَا, ये हज़रते रुकय्या से छोटी है इन दोनों का निक़ाह यक बाद दीगरए हज़रत उस्मान गनी رَضِىَ اللهُ تَعَالىٰ عَنْهُ से हुआ।
🌸(4) हज़रते फ़ातिमातुज ज़हरा رَضِىَ اللهُ تَعَالىٰ عَنْھَا, ये हज़रत उम्मे कुलसुम से छोटी है इनका निक़ाह हज़रत अलियुल मूर्तज़ा رَضِىَ اللهُ تَعَالىٰ عَنْهُ से हुआ।

अगली पोस्ट में जारी रहेगा انشاءاللہ

📓 फैज़ान ए फ़र्ज़ उलूम अव्वल
मुसन्निफ़ - हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती हाशिम अत्तारी अल मदनी دامت برکاتہم العالیہ

🌹ख़ानक़ाह ए अशरफ़ीया सरकार ए बुरहानपुर🌹

👥 व्हाट्सएप ग्रुप ÷
https://chat.whatsapp.com/C9E3BXDbvxWBZ8VlA1rVhY

✒️ ब्लॉग ÷
https://faizaneashrafi92.blogspot.com/?m=0

📚 PDF इस्लामिक लाईब्रेरी÷
http://t.me/ashrafisimnanilibrary

No comments:

Post a Comment

महबूबाने ख़ुदा का वसीला पार्ट - 6

📚फ़र्ज़ उलुम 106 🔖अक़ाइद का बयान पार्ट - 106              بسم الله الرحمن الرحيم الصــلوة والسلام عليك يارسول الله ﷺ 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰  🌺 महबूबाने...